गांदरबल में कायरतापूर्ण आतंकी हमले की खडग़े ने की निंदा

by TheUnmuteHindi
गांदरबल में कायरतापूर्ण आतंकी हमले की खडग़े ने की निंदा

नई दिल्ली, 21 अक्तूबर : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि हम जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें एक डॉक्टर और कई श्रमिक मारे गए हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में हुए आतंकी हमले की तीखी निंदा की है। उन्होंने सोमवार को कहा कि इस प्रकार की हिंसा भारत को जम्मू-कश्मीर में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण से रोक नहीं सकती।इस आतंकी हमले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर कार्यरत एक डॉक्टर और छह श्रमिकों की मौत हो गई। लक्षित हिंसा का यह घृणित कृत्य जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों को नहीं रोक सकता। खडग़े ने कहा कि हम एक राष्ट्र के रूप में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। पीडि़तों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की है।

You may also like