रुपया मामूल बढत से 84.06 प्रति डालर पर खुला

by TheUnmuteHindi
रुपया मामूल बढत से 84.06 प्रति डालर पर खुला

मुंबई, 21 अक्तूबर : गत दिवस रुपया 84.07 पर बंद हुआ था, जबकि आज यह एक पैसे की बढ़त के साथ 84.06 पर पहुंचा। इस बीच, डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.25 पर आ गया। आज घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा में नरमी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अपने निचले स्तर से उबरते हुए मामूली बढ़त के साथ 84.06 प्रति डॉलर पर खुला। हालांकि, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव बनाए रखा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.30 डॉलर प्रति बैरल पर रहा, जिससे मुद्रा बाज़ार पर अतिरिक्त दबाव देखा गया।

You may also like