छोटी बच्ची के साथ यौन उत्पीडऩ का मामला आया सामने

by TheUnmuteHindi
छोटी बच्ची के साथ यौन उत्पीडऩ का मामला आया सामने

नई दिल्ली, 19 अक्तूबर : नोएडा में एक छोटी बच्ची के साथ यौन उत्पीडऩ का मामला सामने आया है, जिसे लेकर लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार इस मामले में क्लास टीचर और स्कूल एडमिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जांच में दोनों को घटना छिपाने और साक्ष्य मिटाने का दोषी पाया गया है। वहीं, आज गुस्साए अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्रदर्शन किया। शनिवार को परिजनों ने स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में आकर जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि कई बच्चों के साथ यौन उत्पीडऩ की घटनाएं हो चुकी हैं। बच्चियां यह सब समझने के लिए बहुत छोटी हैं। वो जब स्कूल से आकर घर आती हैं तो बताती हैं कि स्कूल वाले भैया उनके साथ गंदी हरकत करते हैं। परिजनों में इतना डर भर गया है कि कुछ परिजनों ने बताया कि उन्होंने पिछले एक हफ्तों से अपने बच्चों को स्कूल तक नहीं भेजा है। पुलिस द्वारा इस मामले में गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

You may also like