30 कंपनियों के शेयर रहे सबसे अधिक नुकसान में

by TheUnmuteHindi
30 कंपनियों के शेयर रहे सबसे अधिक नुकसान में

मुंबई, 18 अक्टूबर : शुक्रवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाइटन, इंफोसिस, मारुति, नेस्ले, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी आई लेकिन विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। बाजारों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 570.45 अंक की गिरावट के साथ 80,436.16 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 178.3 अंक फिसलकर 24,571.55 अंक पर रहा। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा, जबकि जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

You may also like