199
अमृतसर, 15 अक्तूबर : श्री अकाल साहिब की तरफ से विरसा सिंह वल्टोहा के मामले में बड़ा फैसला सुनाया गया है। पांच सिंह साहिबानों ने फैसला सुनाते हुए सीनियर अकाली नेता को अकाली दल में से 10 साल के लिए बाहर करने के आदेश जारी किए हैं। पांच सिंह साहिबान ने बैठक उपरांत आदेश जारी करते पार्टी के कार्यकारी प्रधान को 24 घंटें के अंदर-अंदर वल्टोहा की प्राथमिक मैंबरशिप रद्द करने के लिए कहा है। विरसा सिंह वल्टोहा मामले में पांच सिंह साहिबान ने प्रैस कान्फ्रेंस दौरान यह सखत फैसला लिया। सिंह साहिबान ने शिरोमणी अकाली दल के कार्यकारी प्रधान को वल्टोहा को 10 साल के लिए पार्टी में से निकालने का आदेश दिया है।