ट्रक पलटने के कारण 7 लोगों की हुई मौत

by TheUnmuteHindi
ट्रक पलटने के कारण 7 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली, 11 सितंबर : आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक ड्राईफू्रट का ट्रक पलटने के कारण 7 लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक काजू की बोरियों से भरा हुआ था, जिसके नीचे दबने से 7 लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा पूर्वी गोदावरी जिले के देवरापल्ली मंडल के चिन्नईगुडेम के चिलका पकाला इलाके में हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

You may also like