नई दिल्ली, 17 मई 2025: पहले विधान सभा चुनाव में हार फिर महापौर चुनाव का बहिष्कार कर अपना उम्मीदवार न उतारना इससे एक के बाद एक दिल्ली में आप को झटका लग रहे है। अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के 13 पार्षद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हेमचंद्र गोयल के नेतृत्व में तीसरा मोर्चा पार्टी बनने जा रही है। सभी नगर पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया और ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ बनाने का निर्णय लिया। इस दल के नेता मुकेश गोयल होंगे।
ये है वो 13 आप पार्षद जिन्होंने इस्तीफा:
हेमन चंद गोयल
दिनेश भारद्वाज
हिमानी जैन
उषा शर्मा
साहिब कुमार
राखी कुमार
अशोक पाण्डेय
राजेश कुमार
अनिल राणा
देवेन्द्र कुमार
पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में अलग गुट बनाने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि एमसीडी में तीसरा मोर्चा बनेगा और उसके नेता मुकेश गोयल होंगे।
पिछले महीने दिल्ली नगर निगम में बड़ा उलटफेर हुआ था। एमसीडी चुनाव में भाजपा पार्षद राजा इकबाल सिंह नए मेयर बने। उन्हें 133 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी मनदीप को केवल 8 वोट मिले। आप ने महापौर चुनाव का बहिष्कार किया और अपना उम्मीदवार भी नहीं उतारा। इस पूरी घटना के बाद आप नेताओं में गुस्सा है।
ये भी देखे: Delhi MCD Elections 2025: भाजपा पार्षद राजा इकबाल सिंह बने दिल्ली के नए मेयर