लद्दाख के लिए आवाज उठाने वालों को हिरासत में क्यों लिया गया : राहुल गांधी

by TheUnmuteHindi
लद्दाख के लिए आवाज उठाने वालों को हिरासत में क्यों लिया गया : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर : जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अन्य लद्दाखियों को हिरासत में लेने पर काग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख के भविष्य के लिए आवाज उठाने वाले बुजुर्ग नागरिकों को दिल्ली की सीमा पर पुलिस ने हिरासत में क्यों लिया।उन्होंने लद्दाखियों की हिरासत को अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख की आवाज सुननी होगी। वांगचुक ने लद्दाख के लगभग 120 लोगों के साथ मिलकर केंद्र शासित प्रदेश के लिए छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग करते हुए राजधानी दिल्ली तक मार्च किया था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, पर्यावरण और संवैधानिक अधिकार की मांग के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मार्च कर रहे सोनम वांगचुक और सैकड़ों लद्दाखियों की हिरासत अस्वीकार्य है, जिसे हरगिज भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

You may also like