69
नई दिल्ली, 23 सितंबर : अदाकार और प्रसिद्ध रंगकर्मी मनोज मित्रा की सेहत सही ना होने के कारण उन्हें अस्पताल में भ्भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 85 वर्षीय मनोज को बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मनोज मित्रा को सांस लेने में दिक्कत, सोडियम-पोटैशियम का स्तर बिगडऩे तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता का उपचार कर रहे डॉक्टर्स में से एक ने रविवार शाम को बताया, ‘‘मित्रा की हालत काफी गंभीर है। उन्हें निगरानी में रखा गया है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।