पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम बदलेगा, कल से 4 दिन गरज-चमक के साथ बारिश, यलो अलर्ट जारी

by Manu
मौसम विभाग

चंडीगढ़, 13 मार्च 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम अब बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कल यानी शनिवार से लगातार चार दिन गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज यानी शुक्रवार को मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा लेकिन कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे। गत 24 घंटे में पठानकोट और अमृतसर जैसे पहाड़ी इलाकों से सटे जिलों में सुबह के समय हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि सामान्य तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। औसत तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा।

सबसे अधिक तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा 7 जिलों और चंडीगढ़ में तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा।

जिले-वार अधिकतम तापमान

– रूपनगर – 33.5 डिग्री
– चंडीगढ़ – 33.6 डिग्री
– मोहाली – 32.7 डिग्री
– पटियाला – 32.2 डिग्री
– फरीदकोट – 32.2 डिग्री
– होशियारपुर – 31.5 डिग्री
– एस.बी.एस. नगर – 31.5 डिग्री
– लुधियाना – 30.8 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार कल से मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी। पहाड़ी इलाकों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम ठंडा रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

ये भी देखे: पंजाब में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, अमृतसर में तापमान 30 डिग्री के पार

You may also like