युद्ध नशा विरुद्ध: पंजाब में अब तक 25,646 नशा तस्कर गिरफ्तार, 1059 किलो हेरोइन जब्त

by Manu
Muzaffarpur News

चंडीगढ़, 13 अगस्त 2025: पंजाब में नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू किया गया ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान जोर-शोर से चल रहा है। इस अभियान के तहत 1 मार्च, 2025 से अब तक पंजाब पुलिस ने 16,400 एफआईआर दर्ज कीं और 25,646 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 1059 किलोग्राम हेरोइन, 366 किलोग्राम अफीम, 215 क्विंटल चूरापोस्त, 29 किलोग्राम चरस, 405 किलोग्राम गांजा, 6 किलोग्राम आईसीई (क्रिस्टल मेथ), 32.35 लाख नशीली गोलियां और 12.32 करोड़ रुपये की ड्रग मनी जब्त की गई है।

यह जानकारी विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज सिंह पन्नू ने बुधवार को पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने का जिम्मा पंजाब पुलिस को सौंपा है। इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में एक पांच सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति भी गठित की गई है।

बलतेज सिंह पन्नू ने बताया कि नशा तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब सरकार एक विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत गाँवों और वार्डों में लोगों को नशा न करने और नशा तस्करों का समर्थन न करने की शपथ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह अभियान न केवल तस्करों पर नकेल कस रहा है, बल्कि समाज को नशे की लत से मुक्त करने की दिशा में भी बड़ा कदम है।

ये भी देखे: युद्ध नशों विरुद्ध: पंजाब पुलिस ने 543 स्थानों पर छापेमारी कर 118 नशा तस्करों को पकड़ा

You may also like