जैतपुर में दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा: दो बच्चों सहित आठ लोग दबे, दो की मौत की खबर

by Manu
जैतपुर

दिल्ली, 09 अगस्त 2025: दिल्ली के जैतपुर इलाके के हरिनगर में शुक्रवार रात भारी बारिश के कारण एक प्लॉट की बाउंड्री दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दो बच्चों सहित आठ लोग दब गए। यह हादसा दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हरिनगर एक्सटेंशन में हुआ, जहां दीवार के पास कुछ लोगों ने झुग्गियां बना रखी थीं। भारी बारिश से कमजोर हुई दीवार अचानक ढह गई और इसका मलबा इन झुग्गियों पर जा गिरा।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मलबे में दबे सभी लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह करीब 8 बजे इस हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और इलाके को सुरक्षा के लिहाज से खाली कराया गया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण दीवार की नींव कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

ये भी देखे: मुस्तफाबाद में छह मंजिला बिल्डिंग ढहने से 8 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

You may also like