97
नई दिल्ली, 24 अगस्त : मथुरा स्थित श्री कृष्ण भगवान के जन्मस्थान संबंधित जानकारी देते श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि भगवान के जन्मोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम शनिवार से ही शुरु होंगे, जो अगले सप्ताह बृहस्पतिवार तक चलेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वर चतुर्वेदी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार जन्माष्टमी पर्व से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पुरातन वैभव व स्वरूप प्राप्ति के संकल्प के साथ किया जाएगा।