Saliva ban lifted from IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल कर सकेंगे। कोविड-19 महामारी के दौरान लगाए गए इस प्रतिबंध को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हटा लिया है।
यह बदलाव आगामी आईपीएल सीजन से प्रभावी होगा। शनिवार से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 के लिए मुंबई में आयोजित कप्तानों की बैठक में यह फैसला लिया गया।
BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकतर कप्तान इस फैसले के पक्ष में थे, जिसके बाद इस पर सहमति बनी।
कोविड के कारण क्रिकेट में कई स्वास्थ्य-संबंधी प्रोटोकॉल अपनाए गए थे, जिनमें लार के इस्तेमाल पर रोक भी शामिल थी। हालांकि, अब आईपीएल इस प्रतिबंध को हटाने वाला पहला बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट बन गया है।
इस फैसले से गेंदबाजों को स्विंग हासिल करने में मदद मिलेगी और खेल में संतुलन बनाए रखने में सहूलियत होगी। इसके अलावा आईपीएल (IPL) में अब कप्तानों को धीमे ओवर-रेट (Slow Over Rate) के लिए निलंबन (Ban) नहीं झेलना पड़ेगा। इसके बजाय, उनके डिमेरिट अंक काटे जाएंगे।
यह निर्णय गुरुवार को मुंबई में आयोजित हुए कप्तानों की बैठक में लिया गया है।
ये भी देखे: IPL में धीमे ओवर-रेट पर कप्तानों को नहीं झेलना होगा बैन, डिमेरिट अंक काटे जाएंगे