106
नई दिल्ली, 31 अगस्त : अमेरिकी सेना के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इराक के पश्चिमी क्षेत्र में इराक और अमेरिकी बलों द्वारा इस्लामिक स्टेट समूह के संदिग्ध आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में 15 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका सेना ने बताया कि इस हमले में सात अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए हैं। इराक और सीरिया में आतंकवादियों को उनके स्वघोषित खिलाफत से बेदखल करने के बाद अमेरिकी सेना की इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ाई वर्षों से जारी है। बहरहाल, हमले में शुक्रवार को हताहत हुए लोगों की संख्या अन्य हमलों की तुलना में अधिक है।