यूपीएससी ने एनडीए और नौसेना अकादमी 2026 का परिणाम घोषित किया

by Manu
UPSC CSE 2025 Result

चंडीगढ़, 09 अक्टूबर 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने नौ अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II) 2026 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। यह भर्ती 158वें एनडीए पाठ्यक्रम और 120वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम के लिए है। इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत एक जुलाई 2027 से निर्धारित है।

लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी अब सेवा चयन बोर्ड के साक्षात्कार में शामिल होने की प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दें। चयन प्रक्रिया के तहत सेना नौसेना और वायुसेना की संबंधित शाखाओं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों पर विचार किया जाएगा।

अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत अंक और न्यूनतम अर्हक कटऑफ पूरी चयन प्रक्रिया और अंतिम परिणाम के बाद जारी किए जाएंगे। अंक जारी होने पर उन्हें यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।

 

You may also like