कानपुर, 3 मई 2025: कानपुर में शुक्रवार को 21 वर्षीय युवक और उसकी 19 वर्षीय प्रेमिका को उसके माता-पिता ने सार्वजनिक रूप से पीटा।
यह घटना जिसका वीडियो वायरल हो गया है। गुजैनी थाना क्षेत्र के रामगोपाल चौराहे पर हुई थी।
पुलिस का बयान
पुलिस के अनुसार रोहित नामक युवक अपनी प्रेमिका के साथ चाउमीन खा रहा था। तभी उसके माता-पिता शिवकरण और सुशीला मौके पर पहुंचे। रोहित के माता-पिता जो उसके रिश्ते से सहमत नहीं थे। उन्होंने उसके और उसकी प्रेमिका के साथ मारपीट शुरू कर दी।
पुलिस ने एक बयान में कहा इस मामले में उन्होंने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के बाद अलग कर दिया है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जारी की जा रही है।
जानिए वीडियो मे क्या था?
वीडियो में सुशीला युवा जोड़े को पीटती हुई दिखाई दे रही है। जो दोपहिया वाहन पर भागने की कोशिश कर रहे हैं। वह महिला के बाल पकड़ती हुई भी दिखाई दे रही है। वही पर स्थानीय निवासी और राहगीर दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं।
रोहित के पिता भी उसे चप्पल से मारते पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कानपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़: बेटे ने की मां की हत्या