UP News: संगम स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, 18 लोग घायल

by Nishi_kashyap
संगम स्नान

प्रयागराज,13 जून 2025: यूपी के प्रयागराज से एक दुखद हादसे का मामला सामने आया है। बतादें की दारागंज क्षेत्र में संगम स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलट गया जिसमें 18 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर सनसनी छा गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास को लोग मौके पर पहुँचे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सुचना मिलने पर तुरंत मौके पर पुलिस पहुँची और घायल लोगों को अस्पताल पहुँचाया।

इस तरह हुआ हादसा

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की दारागंज थाना क्षेत्र के फोर्ट रोड पर शुक्रवार को संगम स्नान के लिए मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से आ रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलट गया, जिससे 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है की श्रद्धालुओं का वाहन फोर्ट रोड चौराहे पर टर्न लेते समय पलट गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन संगम से करीब दो किलोमीटर पीछे था जिसमें लगभग 22 लोग सवार थे।

इस तरह पलटा वाहन

घायलों को स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाँच में यह बात सामने आई है कि डीसीएम में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े:  UP News: 4 साल की मासूम बच्ची से दरिदंगी करने वाले आरोपी को अदालत ने सुनाई ये सज़ा

You may also like