UP NEWS: शाहजहांपुर में रिक्शा चालक ने 9 वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, रोज स्कूल छोड़ने जाता था आरोपी

by Manu
दुष्कर्म

शाहजहांपुर, 25 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रिक्शा चालक आसिफ (22) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश द्विवेदी ने बताया कि कक्षा नौ में पढ़ने वाली पीड़िता को आसिफ पिछले एक साल से स्कूल ले जाता था। 15 जुलाई को वह उसे स्कूल ले जाने के बजाय बाड़ी गांव के पास जंगल में ले गया और शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने छात्रा की पिटाई की और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

डर की वजह से छात्रा ने घर में इस घटना का जिक्र नहीं किया, लेकिन उसका गुमसुम रहना मां को खटका। मां के बार-बार पूछने पर उसने सारी बात बताई। इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने आसिफ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

ये भी देखे: तमंचे के बल पर महिला से किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो; आरोपी गिरफ्तार

You may also like