UP News: कन्नौज में 38 परिषदीय विद्यालयों को किया गया बंद ! जानिए कारण

by Nishi_kashyap
परिषदीय विद्यालय

कन्नौज,04 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में 38 परिषदीय विद्यालयों को बंद करने का फैसला लिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अन्य विद्यालयों की भी जाँच की जा रही है।

कन्नौज में छात्रों की संख्या तय मानक के अनुरुप ना होने के कारण 38 परिषदीय विद्यालयों को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। जहाँ पर छात्रों की संख्या केवल आठ थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अन्य विद्यालयों की भी जाँच की जा रही है।‌ जहाँ भी छात्रों की संख्या तय मानक से कम पाई जाएगी, उन्हें बंद कर दिया जाएगा और वहाँ के छात्रों को दूसरे स्कूल में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह फैसला अभिभावकों की सहमति से लिया गया है। ‌

सबसे ज्यादा हसरेन विकास खंड के विद्यालय

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मानक के अनुरूप छात्र ना होने के कारण 38 परिषदीय विद्यालयों को बंद करने का फैसला लिया गया है। जिसमें सौरिख, उमर्दा, छिबरामऊ में 6-6 स्कूल बंद किए गए हैं। जबकि जलालाबाद और सदर क्षेत्र के चार-चार विद्यालय बंद किए गए हैं। इसी तरह तालग्राम और गुगरापुर का एक-एक विद्यालय शामिल है। हसरेन विकासखंड में सबसे ज्यादा विद्यालयों को बंद किया गया। यहाँ आठ विद्यालयों को बंद किया गया है। ‌

क्या कहते हैं बीएसए ?

बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि ये फैसला सभी की सहमती से लिया गया है। जिसमें प्रधानाध्यापक और अभिभावकों की सहमति भी ली गई है। उनका कहना है की इस बड़े कदम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। जाँच के बाद अन्य विद्यालयों को भी मर्ज कर दिया जायेगा।

इसके अलावा जिले में स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा छात्रों के नामांकन का प्रयास किया जा रहा है।‌

यह भी पढ़े: UP News: ड्रोन के जरिए रील बना रहे युवकों की ग्रामीणों ने चोर समझ की पिटाई

You may also like