UP Monsoon News: यूपी के इन जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट ज़ारी, मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट

by Nishi_kashyap
अलर्ट

यूपी,17 जून 2025: बीते दो दिनों से यूपी प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी की मार से राहत मिली है। पिछले 48 घंटों के बीच यूपी के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई है कुछ लोगों का कहना है की यूपी में मॉनसून आ गया है।

बता दें कि ये मॉनसूनी नहीं बल्कि प्री मॉनसूनी बारिश है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज फिर यूपी के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट जारी की है। यूपी प्रदेश में मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है की 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवाएँ भी चल सकती है।

इस दिन दे सकता है मानसून दस्तख़

मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहाँ आज झमाझम बारिश होने के आसार है। इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि 18 जून के बाद मॉनसून कभी भी दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने 18 जून के बाद से पूरे यूपी प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से लेकर 22 जून तक यूपी में भारी बारिश हो सकती है।

आज इन जिलों में है बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने ,कानपुर, उन्नाव, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी,मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, मथुरा, हाथरस, गोरखपुर, औरैया, आजमगढ़, कन्नौज, इटावा, अमेठी, सहारनपुर, बहराइच, गोंडा,मऊ,मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बिजनौर, आदि जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में रहेगा बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के ,चंदौली, संत रविदास नगर, वाराणसी, सोनभद्र, प्रयागराज, और मिर्जापुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़े:  सीएम सैनी की बड़ी सौगात ! इन खिलाड़ियों को मिलेगा 20 लाख रूपये का मेडिकल कवर

 

You may also like