सीएम सैनी की बड़ी सौगात ! इन खिलाड़ियों को मिलेगा 20 लाख रूपये का मेडिकल कवर

by Nishi_kashyap
सीएम सैनी

हरियाणा,16 जून 2025: हरियाणा प्रदेश में अब राष्ट्रीय विजेताओं व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को 20 लाख का मेडिकल कवर दिया जाएगा। हरियाणा खेल विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को 20 लाख रुपए तक का मेडिकल कवर देगी। राज्य सरकार जल्द इसकी घोषणा करेगी।

संजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की हरियाणा की सैनी सरकार द्वारा जल्द ही खिलाड़ियों की सुविधा के लिए Khelo Haryana App लॉन्च करेगी। इस एप के माध्यम से खेल प्रदर्शन संबंधी सभी पहलुओं को डिजिटल तरीके से मैनेज करना संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा की राज्य के हर क्षेत्र में खेल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सभी सरकारी खेल स्टेडियमों की GIS Mapping करवाई गई है। साथ ही जहाँ 10 किलोमीटर तक कोई सरकारी खेल स्टेडियम उपलब्ध नहीं है, ऐसे गांवों और कस्बों में जल्द ही नए स्टेडियम बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़े:  Haryana News: ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर

 

You may also like