8
अमृतसर, 16 जनवरी 2026: मजीठा रोड स्थित गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज करवा रहा एक हवालाती पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में मजीठा रोड पुलिस ने हवालाती की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
फरार हवालाती की पहचान तरनतारन के तंग छतरी अड्डा निवासी गैंगस्टर मनि प्रिंस (नूरदी) के रूप में हुई है। सहायक पुलिस अधिकारी झरमल सिंह ने बताया कि हवालाती पुलिस हिरासत से फरार होने में पुलिसकर्मियों लखविंद्र कुमार और हरजोत सिंह की लापरवाही सामने आई है। दोनों के खिलाफ लापरवाही और कर्तव्य भंग का मामला दर्ज किया गया है।
ये भी देखे: अमृतसर के एक होटल में मिली ऑस्ट्रेलिया से लौटी NRI महिला का शव, पति फरार