सुंदरनगर, 08 नवंबर 2025: थाना सुंदरनगर की पुलिस टीम ने पुंघ फोरलेन पर नाके के दौरान कार सवार दो युवकों को 249 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम ने शनिवार सुबह नाका लगाकर जांच कर रही थी तभी मंडी की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। कागजात मांगे तो युवक टालने लगे। पुलिस को शक हुआ टीबी तलाशी ली तो चालक सीट के पीछे एक पैकेट मिला। उसमें 249 ग्राम चरस निकला।
आरोपी कार्तिक मनलोग गांव दयोटी तहसील व जिला सोलन का रहने वाला है। दूसरा रोहित वार्ड नंबर 12 वर्मा निवास दोभीघाट रोड तहसील व जिला सोलन का है। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली।
डीएसपी भारत भूषण ने सोलन के इन दो युवकों से 249 ग्राम चरस बरामद होने की पुष्टि की।
ये भी देखे: सिरमौर में नशा तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 210 ग्राम चरस जब्त, तस्कर गिरफ्तार