जेसीबी के बिजली के खंभे से टकराने से हुई दो महिलाओ की मौत

by chahat sikri
दो महिलाओ की मौत

बेंगलुरु,18 मार्च 2025: बेंगलुरु के बायप्पनहल्ली में एक दुखद दुर्घटना ने अंजाम दिया जिसमे दो महिलाओ की मौत हो गई । जिसमे से एक महिला गर्भवती थी और वह अपनी सहेली के साथ जा रही थी।

यह दुर्घटना तब हुई जब एक बिजली का खंभा एक अर्थमूविंग वाहन से टकराया और उन पर गिर गया।

पीड़ितों की पहचान तमिलनाडु निवासी सुमति और बिहार निवासी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। जिसमे सोनी चार महीने की गर्भवती थी।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब बनावट मे  इस्तेमाल हो रहा एक जेसीबी गलती से बिजली के खंभे से टकरा गया और खंभा गिर गया।

पुलिस की कारवाही

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब एक जेसीबी मशीन गलती से बिजली के खंभे से टकराई, जिससे खंभा सड़क किनारे चल रही दो महिलाओं पर गिर गया।
बैयपनहल्ली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चालक को गिरफ्तार कर लिया और जेसीबी  को जब्त कर लिया।

चालक की पहचान राजू के नाम से हुई है ।
आगे की जांच के लिए चालक पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज किया गया है।

यह भी देखे:नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 की सफलता की प्रशंसा

You may also like