झारखंड में दो रेल गाडिय़ां हुई हादसाग्रस्त

by TheUnmuteHindi
झारखंड में दो रेल गाडिय़ां हुई हादसाग्रस्त

नई दिल्ली, 1 अप्रैल : झारखंड में मंगलवार को बड़े रेल हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार झारखंड के साहिबगंज जिले में सोमवार देर रात दो मालगाडिय़ों के बीच टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बिजली कंपनी राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) द्वारा संचालित दो ट्रेन के बीच बरहेट थाना क्षेत्र के भोगनाडीह के पास देर रात करीब तीन बजे टक्कर हुई। जिस पटरी पर यह हादसा हुआ, वह भी एनटीपीसी की है और इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से उसके बिजली संयंत्रों में कोयला पहुंचाने के लिए किया जाता है।

कोयला लेकर जा रही थी गाडिय़ां

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड के साहिबगंज में दो मालगाडिय़ों के बीच टक्कर हुई जिसके बाद मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। ये मालगाड़ी कोयला ले जा रही थी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाडिय़ों के लोको पायलट समेत तीन लोगों की मौत हुई है। सीआईएसएफ के जवान भी घायल बताए जा रहे हैं।

You may also like