चंडीगढ़, 13 मार्च 2026: ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज रेडियो के ‘ब्रायन किल्मीड शो’ में कहा कि मुज्तबा “किसी न किसी रूप में” जीवित हैं। ट्रंप ने कहा “मुझे लगता है कि शायद वो जीवित हैं। मुझे लगता है कि उन्हें चोट लगी है लेकिन मुझे लगता है कि वो शायद किसी न किसी रूप में जीवित हैं।”
ट्रंप का यह बयान अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया है जिसमें दावा किया गया कि मुज्तबा खामेनेई 28 फरवरी को तेहरान में हुए अमेरिका-इजरायल संयुक्त हमले में घायल हुए थे। इस हमले में उनके पिता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मुज्तबा खामेनेई संभवतः कोमा में हैं या गंभीर रूप से घायल हैं जिसकी वजह से वे सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं।
ईरानी अधिकारियों और मीडिया के अनुसार मुज्तबा खामेनेई ने गुरुवार को अपना पहला बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान अमेरिका और इजरायल के साथ जंग में पीछे नहीं हटेगा। हालांकि यह बयान राज्य टीवी पर पढ़ा गया और मुज्तबा खुद कैमरे पर नहीं दिखे।
ये भी देखे: Iran New Supreme Leader: ईरान में मोजतबा खामेनेई बने नए सर्वोच्च नेता