झाबुआ में दर्दनाक हादसा: रेत से भरा ट्रक घर में घुसा, 7 साल की बच्ची सहित तीन की मौत

by Manu
हादसा

झाबुआ, 30 अगस्त 2025: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में शुक्रवार देर रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जब फतिपुरा गांव के पास चोरन माता घाट पर रेत से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। इस हादसे में घर में सो रहे तीन लोगों, जिनमें एक 7 साल की मासूम बच्ची भी शामिल थी, की मौके पर ही मौत हो गई।

कालीदेवी थाना प्रभारी प्रदीप वॉल्टर ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर फतीपुरा गांव के पास चोरण माता घाट के समीप हुई। उन्होंने बताया कि चालक ने ढलान पर वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक एक घर पर पलट गया।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: उदयपुर में दर्दनाक हादसा, खेरवाड़ा में कार नाले में गिरी, दो की मौत, एक लापता

You may also like