पटना, 30 नवंबर 2025: नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह सत्र 5 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सदन में कई अहम कार्यक्रम होंगे।
सत्र के पहले दिन यानी 1 दिसंबर को नए विधायकों की शपथ ग्रहण होगी। दूसरे दिन 2 दिसंबर को स्पीकर का चुनाव होगा। सत्र के मद्देनजर पटना में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर फोर्स तैनात की है।
सदन को हाईटेक बनाने का प्रयास
बिहार विधानसभा को डिजिटल बनाने के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सदन की हर सीट पर डिजिटल टैब लगाए गए हैं। इनके जरिए विधायक सदन की कार्यवाही से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सदन में व्यापक तकनीकी अपग्रेडेशन हुआ है। अब प्रत्येक विधायक के सामने टैब पर प्रश्नोत्तर, प्रस्ताव, विधेयक की प्रतियां और अन्य दस्तावेज सीधे उपलब्ध होंगे। इससे पेपरलेस सदन का सपना साकार होगा। विधायकों को अब कागजों की फाइलों की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ये भी देखे: Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन