शिक्षा क्रांति की लहर ने सरकारी स्कूलों के प्रति रुझान पैदा किया : विधायक

by TheUnmuteHindi
MLA

पटियाला, 16 मई 2025 : मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की अगुवाई में हलका राजपुरा की विधायक मैडम नीना मित्तल ने ब्लॉक राजपुरा-2 के पाँच गाँवों के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में लाखों रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। ये कार्य पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रयासों के अंतर्गत शिक्षा क्रांति का हिस्सा हैं, जिनके माध्यम से स्कूलों में शैक्षिक माहौल को और बेहतर बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक नीना मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी प्राइमरी स्कूल फरीदपुर, हिदायतपुरा, उच्चा खेड़ा, लहला और खेड़ा गज्जू में कुल 38 लाख 39 हजार रुपये की लागत से चारदीवारियों की मरम्मत, नई चारदीवारी, नए स्मार्ट क्लासरूम, स्मार्ट रुश्वष्ठ पैनल जैसी अहम विकास परियोजनाएं करवाई गई हैं।

नया स्मार्ट क्लासरूम बनाया

उन्होंने बताया कि सरकारी प्राइमरी स्कूल फरीदपुर में 10 लाख 75 हजार रुपये की लागत से एक नया स्मार्ट क्लासरूम बनाया गया है। हिदायतपुरा स्कूल में भी 10 लाख 51 हजार रुपये की लागत से नया स्मार्ट क्लासरूम तैयार किया गया है और चारदीवारी की मरम्मत करवाई गई है। सरकारी प्राइमरी स्कूल उच्चा खेड़ा में 2 लाख 22 हजार रुपये की लागत से चारदीवारी की मरम्मत करवाई गई, जबकि सरकारी प्राइमरी स्कूल लहला में नई चारदीवारी के निर्माण हेतु 7 लाख 40 हजार रुपये खर्च किए गए। खेड़ा गज्जू स्कूल में भी 7 लाख 51 हजार रुपये की लागत से नया स्मार्ट क्लासरूम बनाया गया है।

शिक्षा लहर ने अभिभावकों तक दी दस्तक

स्कूलों के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक नीना मित्तल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे ये प्रयास भविष्य की पीढ़ी को मजबूत बुनियाद देने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। क्योंकि राज्य में चल रही शिक्षा क्रांति की लहर ने अब अभिभावकों तक भी दस्तक दी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ी है और आम नागरिक अब अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। विधायक मैडम नीना मित्तल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में लाए जा रहे उल्लेखनीय बदलावों के कारण सरकारी स्कूलों की सूरत पूरी तरह से बदल चुकी है, जिससे राज्य के सुनहरे भविष्य की उम्मीदों को और मजबूती मिली है।

यह रहे मौजूद

समारोह के दौरान हलका राजपुरा शिक्षा कोऑर्डिनेटर एवं मालवा ज़ोन के मास्टर ट्रेनर विजय मैनरो ने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में बच्चों को आधुनिक और सुचारु शिक्षा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के माध्यम से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया की गुणवत्ता में निखार आएगा। इस अवसर पर राजिंदर सिंह चानी, बीपीईओ राजपुरा मनजीत कौर, ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर मेजर सिंह, प्यारा सिंह, सचिन मित्तल, जगदीप सिंह अलूणा, सरपंच जसविंदर सिंह सामदो, सरपंच भिंदर, गुरतेज सिंह, सतविंदर सिंह मिर्जापुर, अमन सैनी, तरुण शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, सेंटर हेड टीचर, अन्य शिक्षकगण, स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन व सदस्य, बच्चों के अभिभावक, गाँवों के गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

यह भी देखें :पंजाब का शिक्षा ढांचा देश के लिए बन रहा है मिसाल : नरिन्दर कौर भराज

You may also like