The Vigilance Bureau : विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मुकद्दमें में भगोड़े को किया गिरफ्तार

by TheUnmuteHindi
vigilance

चंडीगढ़, 8 मई 2025 : The Vigilance Bureau :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई मुहिम के दौरान बुधवार को पटियाला जिले patiala के गांव खेरी मन्नियां के निवासी, पावरकॉम powercom के मीटर रीडर प्रितपाल सिंह को गिरफ्तार किया है जो कि रिश्वतखोरी के एक मामले में भगोड़ा था। यह खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो vigilance bureau के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम के खिलाफ 19.9.2024 को ब्यूरो के पटियाला रेंज के थाने में एफआईआर नंबर 42 के तहत भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया था।

आनलाइन शिकायत करवाई थी दर्ज

उन्होंने आगे बताया कि पटियाला शहर patiala city के एक शिकायतकर्ता ने पीएसपीसीएल कार्यालय, पटियाला में तैनात उक्त मुलजिम प्रितपाल सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर ऑनलाइन online complaint शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार उपरोक्त मीटर रीडर ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत के रूप में मांगे थे, जिसने अपने घर में एक निजी बिजली मीटर लगवाया हुआ था, लेकिन सौदा 25,000 रुपये में हुआ था।

आठ महीनों से गिरफ्तारी से बच रहा था

प्रवक्ता ने बताया कि यह बिजली मुलाजिम आठ महीनों से अपनी गिरफ्तारी arrest से बच रहा था और उसकी जमानत अर्जी 04.12.2024 को हाई कोर्ट द्वारा रद्द कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी की है जिससे उसकी गिरफ्तारी हुई है।

यह भी देखें :पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए सिविल सर्जन कार्यालय के वार्ड अटेंडेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

You may also like