अमेरिका का कोलंबिया पर प्रहार, राष्ट्रपति पेट्रो पर लगाया प्रतिबंध, ड्रग तस्करी का आरोप

by Manu
डोनाल्ड ट्रम्पन

वाशिंगटन, 25 अक्टूबर 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रतिबंध लगा दिए हैं। इससे दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने घोषणा की कि पेट्रो के कार्यकाल में कोलंबिया में कोकीन उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. जिससे अमेरिका में ड्रग्स की बाढ़ आ गई है।

ट्रंप ने हाल ही में पेट्रो को “ड्रग लीडर” और “बुरा आदमी” कहते हुए आरोप लगाया था कि वे कोलंबिया से अमेरिका जाने वाली कोकीन तस्करी को रोकने में नाकाम रहे हैं।

बेसेंट ने कहा, “पेट्रो के सत्ता में आने के बाद कोकीन उत्पादन चरम पर पहुंचा है। अमेरिकी नागरिक इस जहर का शिकार हो रहे हैं, और हम इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।” प्रतिबंध में पेट्रो के व्यक्तिगत और सरकारी खातों पर फ्रीज लगाने के साथ कोलंबियाई अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध शामिल हैं।

ये भी देखे: पाकिस्तान को नहीं मिलेगी AMRAAMs मिसाइलें, अमेरिका ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक

You may also like