लुधियाना, 14 अक्तूबर : खन्ना में दशहरे वाले दिन पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के शो दौरान जमकर हंगामा हुआ, जिसमें दो लोगों को जोकि खुद को जमीन का मालिक बता रहे थे को सिद्धू के बाउंर्सस द्वारा स्टेज से धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया। उसके बाद शो में हंगामा हो गया। इसके बाद वह दोबारा स्टेज पर आए और शो ही रुकवा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसान और उसके बेटे को गायक की स्टेज पर जाने से रोका दिया गया। उन्होंने कहा कि वह जमीन के मालिक हैं तो बाउंसरों ने उनको धक्के देने शुरू कर दिए। पगड़ी उतरने के बाद गुलाब सिद्धू ने कहा कि यह बहुत ही बुरी बात है किसी की भी पगड़ी नहीं उतरनी चाहिए। इसी दौरान ट्रैक्टर पर लाठी-डंडे लेकर कई लोग आए और डंडे लेकर सभी स्टेज पर चढ़ गए। गुलाब सिद्धू के बाउंसर्स उनके पीछे के रास्ते स्टेज से ले गए। इस दौरान शो देखने आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस संबंधी जानकारी देते पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसान और उसके परिवार के लोग मांग कर रहे हैं कि बाउंसरों पर केस दर्ज किया जाए। वहीं, एसपी सौरव जिंदल ने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी मामला है उसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।
गायक गुलाब सिद्धू के शो में हुआ जमकर हंगामा
196
previous post