नई दिल्ली, 07 मार्च 2026: संसद का बजट सत्र दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा और 2 अप्रैल तक चलेगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने लोकसभा सांसदों को 9 से 11 मार्च तक सदन में मौजूद रहने के लिए तीन-लाइन व्हिप जारी किया है।
विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव का नोटिस दिया था। इस नोटिस पर 118 सांसदों ने हस्ताक्षर किए थे। तृणमूल कांग्रेस के 29 सांसदों ने शुरू में इस नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए थे।
अब तृणमूल कांग्रेस ने अपना रुख बदल लिया है। पार्टी चेयरपर्सन ममता बनर्जी के निर्देश पर TMC सांसद स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। सूत्रों के अनुसार वे लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ वोट देंगे।
कांग्रेस ने अपने सांसदों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे इन दिनों सदन में जरूर मौजूद रहें क्योंकि स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग हो सकती है। भाजपा ने भी अपने सांसदों को मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने का व्हिप जारी किया है।
ये भी देखे: बजट सत्र में हंगामा जारी, लोकसभा सिर्फ 10 मिनट चली, संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित