रायल स्वीडिश अकेडमी ने तीन अर्थशास्त्रियों को पुरस्कार हेतु चुना

by TheUnmuteHindi
रायल स्वीडिश अकेडमी ने तीन अर्थशास्त्रियों को पुरस्कार हेतु चुना

नई दिल्ली, 15 अक्तूबर : रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज की नोबेल समिति ने कहा कि डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन तीनों अर्थशास्त्रियों ने ‘किसी देश की समृद्धि के लिए सामाजिक संस्थाओं के महत्व को प्रदर्शित किया है। इसलिए राष्ट्रों के बीच समृद्धि में अंतर पर शोध के लिए डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। समिति ने कहा, ‘कानून के खराब शासन वाले समाज और आबादी का शोषण करने वाली संस्थाएं वृद्धि या बेहतर बदलाव नहीं लाती हैं। पुरस्कार विजेताओं के शोध से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि ऐसा क्यों होता है। यह घोषणा सोमवार को स्टॉकहोम में की गई। ऐसमोग्लू और जॉनसन मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में काम करते हैं और रॉबिन्सन शिकॉगो विश्वविद्यालय में अपना शोध करते हैं। इसलिए उन्हें पुरस्कार हेतु चुना गया है।

You may also like