होटल एंड रेस्टोरेंट इंडस्ट्री ने बांगलादेशियों को सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने का लिया निर्णय
नई दिल्ली, 3 दिसंबर : बांगलादेश में अल्पसंख्यक ङ्क्षहदुओं पर हमलों और भारतीय ध्वज का अपमान का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके मद्देनजर ‘ऑल त्रिपुरा होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन (एटीएचआरओए)’ ने बांग्लादेशी पर्यटकों को अपनी सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने यह जानकारी दी है। एटीएचआरओए के महासचिव सैकत बंद्योपाध्याय ने बताया कि यह निर्णय सोमवार को हुई एक आपातकालीन बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हमारे राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया और बांग्लादेश में कट्टरपंथियों का एक वर्ग अल्पसंख्यकों का उत्पीडऩ कर रहा है। पहले भी ऐसी घटनाएं होती थीं, लेकिन अब सभी हदें पार हो गई हैं। बंद्योपाध्याय ने कहा, ‘‘बांग्लादेश में मौजूदा स्थिति वास्तव में चिंताजनक है। उन्होंने कहा, ‘‘हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ किए जा रहे व्यवहार की निंदा करते हैं। इससे पहले, निजी अस्पताल ‘आईएलएस हॉस्पिटल’ ने पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे अत्याचारों के विरोध में बांग्लादेश के किसी भी मरीज का इलाज नहीं करने की घोषणा की थी। अब होटल इंडस्ट्री द्वारा यह फैसला किया गया है।
होटल एंड रेस्टोरेंट इंडस्ट्री ने बांगलादेशियों को सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने का लिया निर्णय
58
previous post