अदालत ने एक भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल और आप विधायक पर मुकद्दमा चलाने के लिए सीबीआई को दिया 15 दिन का समय

by TheUnmuteHindi
अदालत ने एक भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल और आप विधायक पर मुकद्दमा चलाने के लिए सीबीआई को दिया 15 दिन का समय

नई दिल्ली, 12 अगस्त : दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप विधायक दुर्गेश पाठक पर मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई को आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने के लिए सोमवार को 15 दिन का समय दिया। सीबीआई मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा को जांच एजेंसी ने बताया कि उन्हें संबंधित अधिकारियों से अभी तक मंजूरी नहीं मिली है, जिसके बाद न्यायाधीश ने आवश्यक मंजूरी हासिल करने के लिए 27 अगस्त तक का समय दिया। इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में उनकी जांच की मंजूरी हासिल कर ली थी।

You may also like