किसानों की आय बढ़ाने के मकसद से केंद्र ने बड़े कार्यक्रमों की घोषणा की

by TheUnmuteHindi
किसानों की आय बढ़ाने के मकसद से केंद्र ने बड़े कार्यक्रमों की घोषणा की

नई दिल्ली, 3 सितंबर : किसानों की आय बढ़ाने के मकसद से सोमवार को कृषि क्षेत्र से संबंधित लगभग 14,000 करोड़ रुपए के सात बड़े कार्यक्रमों की घोषणा की। इस संबंधी जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इन कार्यक्रमों को मंजूरी दी गई। इनमें 2,817 करोड़ रुपये का डिजिटल कृषि मिशन और फसल विज्ञान के लिए 3,979 करोड़ रुपये की योजना शामिल है। उन्होंने कहा कि इन व्यापक कृषि कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है।

You may also like