मीट निर्यातक कंपनीद्वारा कर्ज अदा न करने पर बैंक ने किया दिवालिया घोषित

by TheUnmuteHindi
मीट निर्यातक कंपनीद्वारा कर्ज अदा न करने पर बैंक ने किया दिवालिया घोषित

नई दिल्ली, 16 अगस्त : अलीगढ़-अनूपशहर रोड पर छेरत स्थित जिले की पहली मीट निर्यातक कंपनी हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बैंक ऑफ बड़ौदा का ऋण अदा न करने पर दिवालिया घोषित कर दिया गया है। 12 अगस्त को एनसीएल कोर्ट (नेशनल कंपनी लॉ कोर्ट) के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में बैंक ने कंपनी पर कब्जा प्राप्त कर लिया। इस दौरान कर्मचारी कार्रवाई के विरोध में आ गए। उन्होंने पुराने देयकों को दिलाए जाने की मांग उठा कर हंगामा शुरू कर दिया। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराया गया है। कंपनी के कुछ कर्मचारी विरोध में जरूर आए थे, लेकिन उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया।

You may also like