60
जम्मू, 20 अगस्त : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया, जिसके कारण हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बसंतगढ़ के डुडू इलाके में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) पर गोलीबारी की। सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन के एक इंस्पेक्टर को गोली लगी और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई, जिसके बाद आतंकवादी मौके से भाग गए।