कछार में भेडि़ए का आतंक, लोगों में सहम का माहौल

by TheUnmuteHindi
कछार में भेडि़ए का आतंक, लोगों में सहम का माहौल

बहराइच, 7 सितम्बर : घाघरा नदी से सटे कछार इलाके में चालाक भेडिए ने लोगों की रातों की नींद उड़ा रखी है, जिसे वन विभाग काबू करने में भी असफल नजर आ रहा है। नरभक्षी भेडिय़ा लगातार चकमा दे रहा है। अब तक 10 लोग उसका शिकार बन चुके हैं। 37 लोग घायल हुए। शुक्रवार को हरि बक्सपुरवा गांव के निकट सर्च आपरेशन में कोई सफलता नहीं मिली। रात के 10:30 बज रहे थे। भेडिय़ा प्रभावित दरहिया गांव में वन सुरक्षा अधिकारी दीपक सिंह, रेंजर कैसरगंज व दैनिक कर्मियों के साथ घर-घर दस्तक देकर लोगों को घरों में रहने की अपील करते नजर आए। लोगों के अंदर भेडिए को लेकर सहम का माहौल है।

You may also like