चंडीगढ़, 28 जुलाई 2026: BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टीम में वापसी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है।
शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को टीम में रखा गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा।
नीतीश कुमार रेड्डी अनफिट होने के कारण टीम में नहीं चुने गए। वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी।
मध्य प्रदेश के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन ने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए के लिए दूसरे चार दिवसीय मैच में नाबाद 70 रन बनाए और 6 विकेट भी लिए थे।
उन्होंने अब तक 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 31.75 की औसत से 2,223 रन बनाए हैं और 188 विकेट लिए हैं।
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।
ये भी देखे: भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बने