बादशाह की हरियाणा महिला आयोग में पेशी आज, ‘टटीरी’ गाने पर विवाद, रखेंगे अपना पक्ष

by Manu
बादशाह के गाने वेलवेट फ्लो पर विवाद

चंडीगढ़, 13 मार्च 2026: बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह आज हरियाणा राज्य महिला आयोग के सामने पेश होने वाले हैं। यह पेशी पानीपत में होगी जहां आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया खुद सुनवाई करेंगी। मौके पर शिकायतकर्ता नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्या भी मौजूद रहेंगी।

‘टटीरी’ गाने पर आपत्तिजनक शब्दों और लड़कियों के सीन दिखाने को लेकर आयोग ने बादशाह को समन जारी किया था। आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कहा कि सिंगर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा लेकिन उन्हें आना ही होगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर बादशाह पेश नहीं हुए तो हरियाणा में उनके गाने बैन करवा दिए जाएंगे।

बादशाह ने पहले ही एक वीडियो जारी कर माफी मांग ली है लेकिन हरियाणा महिला आयोग इस माफी से संतुष्ट नहीं है। आयोग का कहना है कि गाने में इस्तेमाल किए गए शब्द और दृश्य महिलाओं की गरिमा के खिलाफ हैं। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद आयोग ने तुरंत कार्रवाई शुरू की थी।

ये भी देखें: रैपर बादशाह का हरियाणवी सॉन्ग ‘टटीरी’ विवाद के बाद यूट्यूब से हटा, 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज

You may also like