पटना PMCH में सितंबर तक शुरू होगा 120 बेड का अत्याधुनिक ICU

by Manu
PMCH

पटना, 16 जुलाई 2026: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH ) में गंभीर मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए नई सुविधा जल्द शुरू होने वाली है। अस्पताल की नई बिल्डिंग में तैयार हो रहा 120 बेड का आधुनिक इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) सितंबर महीने तक मरीजों के लिए खुलने की उम्मीद है।

इस नए आईसीयू के शुरू होने से पीएमसीएच की क्रिटिकल केयर क्षमता काफी बढ़ जाएगी। दुर्घटना, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, मल्टी ऑर्गन फेलियर समेत अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अब समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

इससे मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत भी कम हो जाएगी।

बता दें कि फिलहाल पीएमसीएच में विभिन्न विभागों में कुल 250 से ज्यादा आईसीयू बेड संचालित हैं। इनमें इमरजेंसी में 60 बेड, सर्जरी-ऑर्थोपेडिक्स-न्यूरोसर्जरी में करीब 85 बेड, शिशु रोग विभाग में 58 बेड, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 36 बेड और मेडिसिन विभाग में 60 बेड शामिल हैं।

ये भी देखे: Bihar News: PMCH में इस महीने शुरू होगी दो सीटी स्कैन व एक MRI मशीन

You may also like