पंजाब में मानसून थमा, गर्मी और उमस बढ़ी, 8 जिलों में यलो अलर्ट

by Manu
पंजाब मानसून

चंडीगढ़, 16 जुलाई 2026: पंजाब में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। बारिश थमने के बाद गर्मी और उमस बढ़ गई है, जिससे लोग दिन में घरों से बाहर निकलने में परेशानी महसूस कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने आज राज्य के 8 जिलों में गर्म और उमस भरे मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 जिलों में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, बरनाला और मानसा।

इन जिलों में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली) समेत कुछ अन्य जिलों के एक-दो स्थानों पर।

पिछले 24 घंटों में पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य का औसत अधिकतम तापमान अब सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि मानसून की सक्रिय रेखा उत्तर भारत से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है, जिससे नमी बनी रहेगी।

ये भी देखे: पंजाब और चंडीगढ़ में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, यलो अलर्ट जारी

You may also like