चंडीगढ़, 16 जुलाई 2026: मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के चौथे सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में निकोलस पूरन ने तूफानी पारी खेली। वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई न्यूयॉर्क की टीम के कप्तान निकोलस पूरन ने सिर्फ 31 गेंदों में शतक जड़ दिया। इस धमाकेदार पारी की बदौलत उन्होंने एमएलसी का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
पूरन ने अपनी पारी में 13 छक्के और 5 चौके लगाए। उन्होंने 33 गेंदों पर 106 रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड फिन एलन के नाम था, जिन्होंने 34 गेंदों में शतक जड़ा था।
एमआई न्यूयॉर्क ने इस मैच में 20 ओवर में 266 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पूरन ने क्विंटन डी कॉक के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 118 रनों की तूफानी साझेदारी भी की। टीम ने शुरुआत में 9 रन पर पहला विकेट गंवाया था।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पूरन का बल्ला शांत रहा था। आईपीएल 2026 में भी वह खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने अपने पुराने आक्रामक अंदाज में वापसी की।
ये भी देखे: BREAKING: ऑस्ट्रेलियाई स्टार ग्लेन मैक्सवेल ने किया ODI से संन्यास का ऐलान