यमुनानगर, 23 जनवरी 2026: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव शेरपुर निवासी 26 वर्षीय जवान सुधीर नरवाल शहीद हो गए। सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से कुल 10 जवान शहीद हुए और 11 घायल हो गए। सुधीर इस वाहन में सवार थे।
सुधीर नरवाल देश सेवा के लिए जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। वह परिवार की सबसे बड़ी उम्मीद थे। कुछ समय पहले ही उनके पिता का निधन हो चुका था। अब सुधीर की शहादत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम का माहौल छाया हुआ है। मां, भाई-बहन और अन्य परिजन रो-रोकर बुरा हाल हो गए हैं।
जैसे ही गांव शेरपुर में शहादत की सूचना पहुंची, ग्रामीणों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों की भीड़ सुधीर के घर उमड़ पड़ी। हर आंख नम है। हर कोई इस होनहार जवान को श्रद्धांजलि दे रहा है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग सुधीर के बलिदान को याद कर भावुक हो रहे हैं।
सुधीर के पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ गांव लाया जाएगा। अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।
ये भी देखे: डोडा सड़क हादसे में झज्जर के जवान मोहित शहीद, एक साल पहले हुई थी शादी