अमेरिका के माउंट कार्बन में गोलीबारी, दो की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

by Manu
साउथ कैरोलिना गोलीबारी

वर्जीनिया, 19 अगस्त 2025: अमेरिका के पश्चिमी वर्जीनिया के माउंट कार्बन में सोमवार को हुई गोलीबारी ने इलाके में दहशत फैला दी। इस घटना में हमलावर सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी थी।

पुलिस अधिकारी जेस मैकमुलेन ने बताया कि जैसे ही गोलीबारी की सूचना मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। संदिग्ध हमलावर का पीछा करने पर उसका शव एक घर में मिला, जिसे गोली लगी थी। पुलिस को आशंका है कि हमलावर ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मार ली। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति की भी गोली लगने से मौत हो गई।

मैकमुलेन ने आगे बताया कि मौके पर मौजूद तीन अन्य लोगों को गोली लगी थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही गोलीबारी का कारण स्पष्ट हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

ये भी देखे: अमेरिका के साउथ कैरोलिना में गोलीबारी, 11 लोग घायल, हमलावर फरार

You may also like