शिरोमणि अकाली दल ने बठिंडा ग्रामीण में बड़ी कार्रवाई की: नेता सिकंदर सिंह को पार्टी से निकाला

by Manu
शिरोमणि अकाली दल

चंडीगढ़, 01 जनवरी 2026: शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बठिंडा ग्रामीण क्षेत्र से एक प्रमुख नेता पर सख्त कार्रवाई की है। पार्टी ने सिकंदर सिंह को पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से बाहर कर दिया है और उनके सभी पद भी खत्म कर दिए गए हैं।

यह फैसला जिला प्रधान जगसीर सिंह कल्याण ने लिया है। सर्कल जत्थेदार अमरजीत सिंह पूर्व सरपंच जंडावाला ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सिकंदर सिंह पुत्र नंद सिंह, निवासी हरायपुर, लंबे समय से पार्टी का अनुशासन तोड़ रहे थे। उन्होंने अकाली कार्यकर्ताओं को गुमराह कर दूसरी राजनीतिक पार्टियों को फायदा पहुंचाया।

पिछले ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों में सिकंदर सिंह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की खुलकर मदद की थी। पार्लियामेंट्री चुनाव के दौरान भी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट बनकर काम किया, जो अकाली दल की नीतियों और सोच के सीधे खिलाफ था।

ये भी देखे: Punjab Politics: आज होगी शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक

You may also like