Sharadiya Navratri 2026: इस साल 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। समापन 20 अक्टूबर को होगा। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में व्रत रखने और माता रानी की विधिपूर्वक उपासना करने से भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
इस साल नवरात्रि पूरे 10 दिनों तक रहेगी। शारदीय नवरात्रि का समापन 20 अक्टूबर 2026 को होगा। इस दिन नवमी हवन और नवरात्रि का पारण किया जाएगा। दुर्गा विसर्जन भी इसी दिन होगा। 20 अक्टूबर विजयदशमी यानी दशहरा का त्यौहार भी मनाया जाएगा।
पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 10 अक्टूबर को रात 9 बजकर 19 मिनट पर होगा। प्रतिपदा तिथि का समापन 11 अक्टूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा। घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट से सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। घटस्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। ये दोनों मुहूर्त घटस्थापना के लिए अति उत्तम रहेंगे।
नवरात्रि 2026 देवी पूजा का कैलेंडर
11 अक्टूबर 2026 – पहला दिन – मां शैलपुत्री पूजा
12 अक्टूबर 2026 – दूसरा दिन – मां ब्रह्मचारिणी पूजा
13 अक्टूबर 2026 – तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा पूजा
14 अक्टूबर 2026 – चौथा दिन – मां कूष्मांडा पूजा
15 अक्टूबर 2026 – पांचवां दिन – मां स्कंदमाता पूजा
16 अक्टूबर 2026 – छठा दिन – मां कात्यायनी पूजा
17 अक्टूबर 2026 – सातवां दिन – मां कालरात्रि पूजा
18 अक्टूबर 2026 – आठवां दिन – मां महागौरी पूजा (दुर्गा अष्टमी)
19 अक्टूबर 2026 – नौवां दिन – मां सिद्धिदात्री पूजा (महानवमी)
20 अक्टूबर 2026 – दसवां दिन – दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, नवमी हवन, विजयादशमी (दशहरा)
ये भी देखे: पीएम मोदी ने दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं, साहस-संयम का संदेश
